Oscars के मंच पर लड़ाई, पत्नी पर जोक किया तो भड़के Will Smith, होस्ट को जड़ा जोरदार थप्पड़

By: Pinki Mon, 28 Mar 2022 09:54:25

Oscars के मंच पर लड़ाई, पत्नी पर जोक किया तो  भड़के Will Smith, होस्ट को जड़ा जोरदार थप्पड़

लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरमेनी चल रही है। Oscars 2022 में मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) को रदार थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, क्रिस रॉक ने एक्टर विल स्मिथ के पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ के बालों के बारे में कमेंट किया था, जिसपर विल स्मिथ को गुस्सा आ गया। वह खड़े होकर मंच पर गए और फिर क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया। क्रिस रॉक अमेरिकन कॉमेडियन हैं।

क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) का मजाक उड़ाया था। उन्होंने जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए कहा था कि G.I. Jane 2 का इंतजार जेडा नहीं कर सकतीं। क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था। जबकि जेडा ने Alopecia नाम की गंजेपन की बीमारी की वजह से हटवाए हैं। पत्नी का यूं मजाक बनना विल को पसंद नहीं आया और उन्होंने चलते शो में क्रिस को मुक्का मारकर अपनी नाराजगी भी जता दी।

क्रिस रॉक थप्पड़ खाने के बाद थोड़ी देर सन्न खड़े रहे। विल ने उन्हें कहा कि मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से दोबारा मत निकालना और क्रिस ने जवाब दिया कि वह ऐसा नहीं करेंगे। ऑस्कर्स 2022 सेरेमनी में शामिल लोगों के साथ-साथ इवेंट को टीवी पर देखने वाली जनता भी शॉक रह गई। मिनटों में विल स्मिथ और क्रिस रॉक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। दोनों को लेकर खूब चर्चे भी हो रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com